कोन। मेराल से भवनाथपुर होते हुए कोन और सलईबनवा तक रेलवे लाइन बिछाने की मांग को लेकर रेल चलाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई। रविवार को कोन में हुई इस बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से लक्ष्मी कुमार जायसवाल को समिति का अध्यक्ष चुना गया। यह बैठक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गढ़वा रघुराज पांडेय के नेतृत्व में हुई। इसमें संघर्ष समिति गढ़वा, झारखंड के पदाधिकारियों और क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया। नई कार्यकारिणी में बृज कुमार जायसवाल, सुनील जायसवाल और विमलेश यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। विजय शंकर जायसवाल और अलखनारायण जायसवाल महामंत्री चुने गए। शिवप्रसाद गुप्ता और धीरेंद्र जायसवाल को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने कहा कि कोन क्षेत्र विकास में पिछड़ा है।