घोरावल। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित दो दिवसीय शिविर में बुधवार को भी 605 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन व नवीनीकरण किया गया। बीडीओ उमेश सिंह ने बताया कि श्रम विभाग की तरफ से बुधवार को आयोजित शिविर में 510 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन व 95 श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया। बताया कि जो श्रमिक पंजीकरण व नवीनीकरण कराने से अभी बचे रह गए हैं वह 30 नवंबर तक जन सेवा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन व नवीनीकरण करा सकते हैं। श्रम विभाग में रजिस्टर्ड श्रमिकों व उनके परिजनों को श्रमिक आवास योजना, दुर्घटना बीमा योजना, कन्या विद्या धन, शादी-विवाह अनुदान, पारिवारिक लाभ समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस दौरान श्रम विभाग से संजय मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण राम कृपाल, महिला कल्याण विभाग से साधना मिश्रा, दिव्यांगजन कल्याण विभाग से विनय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।