फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। जुगैल थाना क्षेत्र के हरसा गांव में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक ही हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों मजदूरी करने जा रहे थे।
विज्ञापन


जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी में गेट निर्माण का काम चल रहा है। इसमें मजदूरी कर रहे सलखन के अवई गांव निवासी दीनबंधु पाल (36), आशुतोष पटेल (32) और नौगढ़ के विशेषरपुर निवासी विजेंद्र पाल (35) सोमवार की देर शाम काम पर जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। हरसा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीनबंधु को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशुतोष पटेल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विजेंद्र को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें