फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: मजदूर ने ईंट से सिर कूंचकर दोस्त को मार डाला, पुलिस से बोला- मैं मानसिक तनाव में हूं

Sun, 03 Sep 2023 04:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के उभ्भा गांव में रविवार को युवक ने ईंट से सिर कूंचकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी भी पुलिस की हिरासत में है। पूछताछ में उसने कई दिनों से खुद के तनाव में होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के उभ्भा गांव में रविवार को युवक ने ईंट से सिर कूंचकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी भी पुलिस की हिरासत में है। पूछताछ में उसने कई दिनों से खुद के तनाव में होने की जानकारी दी है। एएसपी, सीओ सहित  अन्य अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन


उभ्भा गांव में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण चल रहा है। इस कार्य में बस्ती जिले के भी मजदूर लगे हुए हैं। रविवार सुबह मजदूर सुदामा उर्फ चंद्रमणि पुत्र राम भागवत भारती (32) निवासी ग्राम पतीला पोस्ट बेलघाट थाना गौर जिला बस्ती मृत हाल में पाया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। अन्य मजदूरों ने घटना की जानकारी ठेकेदार और पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। सुदामा के साथ रहने वाले उसके गांव के ही पवन उर्फ सूरज कुमार ने ईंट से सिर पर वार कर हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक पवन ने बताया कि बहुत दिनों से उसे रात-रात भर नींद नहीं आती, घबराहट होती है, एंजायटी की समस्या है। इस घबराहट में ही उसने सुदामा को ईंट से मार दिया और ईंट को पास में ही फेंक दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीओ अमित कुमार ने बताया कि शनिवार रात्रि भोजन बनाने के बाद भी दोनों में कुछ विवाद हुआ था। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें