फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। संदिग्ध हाल में रविवार को ओबरा के चूड़ी गली में रहकर मजदूरी करने वाले जितेंद्र कुमार (42) निवासी बागपत की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ओबरा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार राय ने बताया कि मृतक पांच दिन से सर्दी बुखार से पीड़ित था। चूड़ी गली निवासी सितारा देवी के यहां मजदूरी करता था। तबीयत खराब होने पर नगर के किसी डॉक्टर से दवा करा रहा था। शनिवार को मृतक दवा खाकर सितारा देवी के बरामदे में सो गया। रविवार की सुबह सितारा देवी उसे देखने गई तो वह मर चुका था। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पीएम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें