फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर और किसान संगठनों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर/सिंगरौली। मजदूर व किसान संगठनों ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर सिंगरौली कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को सौंपा। कहा कि किसान और मजदूर हितों पर चुप नहीं बैठेंगे। किसान व मजदूर संगठनों से जुड़े नेताओं ने केंद्र सरकार के कृषि कानून को किसान एवं श्रम विरोधी बताया। मनरेगा में 200 दिनों के काम की गारंटी के साथ सात सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी, बिजली बिल संशोधन कानून 2020 को वापस लेने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर महाजन मोड़ से जुलूस निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र कलेक्टर प्रतिनिधि को सौंपा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश किसान सभा से रामेश्वर सिंह, रामलल्लू गुप्ता, कोल फील्ड्स लेबर यूनियन से पीएस पांडेय, आरएन शर्मा, आरपी सिंह, आरबी सिंह, ऊर्जांचल ठेका मजदूर यूनियन से एके धारी, नव जवान सभा से पीए सिंह, तेज नारायण, राजेश सारथी, जनवादी महिला समिति से का. सुभागी साकेत, यमुना देवी, फूलमती साकेत, समाजवादी पार्टी से लक्ष्मी चंद दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें