सोनभद्र में पकड़े गए तेंदुए को कानपुर भेज दिया गया। संवाद
- फोटो : SONBHADRA
घोरावल। कैमूर वन्य जीव क्षेत्र के बसनिया जंगल में आठ नवंबर को कैमूर वन्य जीव क्षेत्र के बसनिया जंगल में पकड़ा गया नर तेंदुआ कानपुर चिड़ियाघर पहुंच गया है। रेस्क्यू सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार कराया जा रहा है। कानपुर चिड़ियाघर में उसे कुंवर कैमूर नाम दिया गया है। तेंदुए की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। बता दें कि घोरावल वन क्षेत्र के घुवास गांव के आसपास पिछले 15 दिनों से एक तेंदुआ भटक रहा था। उभ्भा पुलिस व वन विभाग के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में करीब 10 घंटे बाद आठ नवंबर को तड़के तीन बजे बसनिया जंगल में महुआ पेड़ के नीचे तेंदुआ पकड़ा गया। मौके पर पहुंचे मिर्जापुर डीएफओ आशुतोष जायसवाल व सोनभद्र के वन्य जीव प्रतिपालक राकेश कुमार के निर्देशन में डिप्टी सीएमओ पशु चिकित्सा डॉ. जयसिंह ने तेंदुए का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद वन्य जीव प्रतिपालक राकेश कुमार व वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद उसे लेकर कानपुर चिड़ियाघर रवाना हो गए। कानपुर चिड़ियाघर के रेस्क्यू सेंटर में तेंदुए को रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक तेंदुए की हालत अब खतरे से बाहर है। चिड़ियाघर में उसका नाम कुंवर कैमूर रखा गया है। वन क्षेत्राधिकारी घोरावल सुरजू प्रसाद ने बताया किबसनिया जंगल में पकड़ा गया नर तेंदुआ कानपुर चिड़ियाघर के रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद उसे चिड़ियाघर में रखा जाएगा। कैमूर वन्य क्षेत्र से पकड़े गए इस तेंदुए का नाम कुंवर कैमूर रखा गया है।