फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स की मौजूदगी में कोटेदार का हुआ चयन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सिल्थरी पंचायत भवन पर कोटेदार के चयन के दौरान लगी ग्रामीणों की कतार। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत सिलथरी में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वितरण प्रणाली के दुकानदार का चयन की कार्यवाही पूर्ण हुई। खुली बैठक मेंसंजय मौर्या और महेंद्र यादव ने राशन की दुकान के लिए आवेदन पत्र जमा किया। प्रशासन की ओर से तैनात पर्यवेक्षक श्यामधर ने दुकानदार के चयन की कार्यवाही को पूर्ण कराया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को कोटेदारों के समर्थकों को दो ग्रुपों में खड़ा करते हुए गिनती कराई। संजय मौर्या को 347 तथा महेंद्र यादव को 394 जनता का समर्थन मिला। इस तरह महेंद्र यादव ने 47 लोगों का अधिक समर्थन प्राप्त कर संजय मौर्या को पराजित कर दिया। अधिकारियों की मौजूदगी में राशन की दुकानदार के लिए महेंद्र यादव के नाम का प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध करा दिया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी सिलथरी मनोज कुमार दुबे तथा चुनाव अधिकारी के रूप में राकेश कुमार द्विवेदी ग्राम पंचायत अधिकारी ओरगाई पं, अजय कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी मारकुंडी, दिनेश गिरी ग्राम पंचायत अधिकारी कुसी, ग्राम प्रधान सिलथरी अरविन्द सिंह,चुर्क चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। द
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें