फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चरा रहे किशोर की नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में नहर में डूबे किशोर की तलाश के लिए मौके पर जुटे लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में शनिवार को नहर में डूबने से किशोर की मौत हो गई। बकरी चराने के दौरान नहर पार करते समय वह गहरे पानी में डूब गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगही गांव निवासी नन्दू का पुत्र दीपक (13) एक पखवाड़ा पहले बहेरा गांव स्थित अपने मौसा नरेश के घर आया था। शनिवार को मौसा और परिवार के अन्य सदस्य खेत में गए थे। दीपक गांव के कुछ लड़कों के साथ बकरी चराने चला गया। बकरियां नहर में तैर कर दूसरी तरफ चली गई। उनके पीछे दीपक भी नहर पार करने लगा। तेज बहाव में फंसकर दीपक गहरे पानी में जाने से डूब गया। साथ गए अन्य लड़कों ने शोर मचाते हुए सूचना परिवार वालों को दी। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। नहर में उतरकर दीपक की तलाश शुरू की गई। एसएसआई विनोद कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर पड़रवा त्रिमुहानी के पास नहर के सभी फाटक खोलवाकर पानी निकलवाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर दीपक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें