फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खड़िया ने मूसाखाड़ को किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। विकास खंड घोरावल के अहरौरा गांव स्थित खेल मैदान पर सोमवार को दो दिवसीय श्रीबजरंग वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच खड़िया और मुसाखाड़ के बीच हुआ। इसमें खड़िया की टीम ने मूसाखाड़ की टीम को रोमांचक मुकाबले में लगातार दो सेटों में 25-23 और 27-25 से पराजित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे प्रदेश के प्रविधिक शिक्षा मंत्री आशीष सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि सांसद पकौड़ीलाल कोल व जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता बजरंग स्पोर्टिंग क्लब अहरौरा की तरफ से कराया जा रहा है। इस दौरान मंत्री ने अहरौरा गांव में सरकारी जमीन में स्टेडियम बनाने के लिए प्रस्ताव देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की जरूरत है। इससे गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा। रेफरी की भूमिका रामअवतार, अब्दुल्ला, अभिषेक पांडेय, विवेक पांडेय, कमेंटेटर रामानंद पांडेय, जितेंद्र कुमार ने निभाई। स्कोरर की भूमिका में सूरज पांडेय, संतोष पांडेय और लाइनमैन अजय व महावीर रहे। आयोजन समिति के पंकज शास्त्री, दीपक शर्मा, श्रीपति त्रिपाठी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न और अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, एएसपी कालू सिंह, सीओ अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, प्रधानाचार्य केपी मौर्य, कृष्णा पटेल, आनंद पटेल, गणेश देव पांडेय, जगदीश सिंह, प्रीतम गिरी, धर्मेंद्र सिंह, शिवकुमार कोल, सतेंद्र पटेल, विवेकानंद पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें