फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रिकार्ड को अपडेट रखें, अपराधियों पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विंध्याचल रेंज के डीआईजी आरपी सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइंस व कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। अभिलेखों के रख-रखाव, उनकी स्थिति, साफ-सफाई, मेस आदि का अवलोकन करने के बाद जरूरी निर्देश दिए। कमियों को शीघ्र दूर करने की भी संबंधितों को हिदायत दी। इस दौरान चुनाव की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

डीआईजी पहले पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। पत्र व्यवहार, आंकिक, रिट रेल, अपराध शाखा, महिला प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, यूपी-112, साइबर सेल सहित सभी शाखाओं में पहुंचकर वहां की पत्रावलियों का अवलोकन किया। शाखाओं में नियुक्त सभी पुलिस कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। शाखा प्रभारियों को रिकॉर्डों का सही ढंग से रख रखाव व अद्यतन करने, डीसीआरबी शाखा को अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने, क्राइम ब्रांच को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, जनशिकायत प्रार्थना पत्रों का फीडबैक लेकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइंस का निरीक्षण करते हुए गार्द रूम, शस्त्रागार, मेस, बैरक, वर्दी स्टोर, कैश कार्यालय, पुलिस लाइंस परिसर, आवासीय परिसर, रेडियो शाखा व मेस का भ्रमण किया। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। यातायात व एमटी शाखा का भी निरीक्षण कर वाहनों में लगे विभिन्न यंत्रों/उपकरणों की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी कालू सिंह, सीओ सदर आशीष मिश्र, सीओ संजीव कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें