राबर्ट्सगंज में बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल को ज्ञापन सौपते प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पांच वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को पदोन्नति करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जिले के प्राथमिक विद्यालयों में पांच वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों की संख्या के सापेक्ष प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद काफी संख्या में रिक्त है। नियमानुसार रिक्तियों के सापेक्ष पांच वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर पदोन्नति होनी चाहिए। शिक्षकों की पदोन्नति न होने से विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य, रामगोपाल यादव, ददन सिंह, अखिलेश गुंजन, अनिल सिंह आदि शामिल रहे।