फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर विस्थापितों ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना के डूब ग्राम भीसुर के चौराहे पर कनहर विस्थापितों ने मंगलवार को चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। चीन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चीनी उत्पादों के बहिष्कार की अपील ग्रामीणों से की। ग्राम प्रधान कोरची गंभीरा प्रसाद ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा की कोई भी विस्थापित चीन के प्रोडक्ट न ले। न ही कोई भी विस्थापित दुकानदार चीन की बनी हुई वस्तुओं की बिक्री करे। भीसूर ग्राम प्रधान संतोष यादव ने कहा कि चीन के खिलाफ अब कठोर कदम उठाने का समय आ गया है। केंद्र सरकार इस पर विलंब न करे और चीन सेना के हमले में शहीद भारतीय जवानों की शहादत का बदला ले। शहीदों के प्रति भारत सरकार की यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर विस्थापित राजेश यादव, कामेश्वर, उदय, रामस्वरूप खरवार सहित अन्य विस्थापित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें