फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 263.1 मीटर पहुंचा कनहर बांध का जलस्तर, 14 फाटक खोले गए

विज्ञापन
कनहर बांध के 14 गेट से निकलता हुआ पानी-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। छत्तीसगढ़ व सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई तेज बारिश से पानी की तेज आवक के चलते बुधवार को कनहर बांध का जलस्तर बढ़कर 263.100 मीटर तक पहुंच गया। तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दोपहर में बांध के 14 फाटक खोल दिए गए। हालांकि शाम तक पानी की आवक नियंत्रित होने पर 10 फाटकों से पानी की निकासी की जा रही थी। सिंचाई विभाग की टीम बांध की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। परियोजना के अवर अभियंता नंदलाल यादव और नीरज प्रजापति ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे तक नौ फाटक खोले गए थे। इसके बाद पानी की आवक बढ़ने पर सभी 14 फाटक खोल दिए गए। बांध का जलस्तर 263.100 मीटर तक पहुंचने के बाद स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के अनुसार फाटकों को बारी-बारी से खोला और बंद किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक दोपहर में पानी की आवक अधिक होने के कारण 14 फाटक खोलकर निकासी बढ़ाई गई थी। शाम तक स्थिति नियंत्रित होने पर 10 फाटकों से पानी छोड़ा जा रहा था। इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों की टीम 24 घंटे बांध की गतिविधियों पर नजर रख रही है। कंट्रोल रूम से भी जलस्तर और पानी की आवक की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बांध का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर आसपास के लोग भी नजारा देखने पहुंचने लगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को अनावश्यक रूप से नदी के किनारे नहीं जाने और बच्चों को भी नदी के आसपास जाने से रोकने की सलाह दी गई है। सिंचाई विभाग ने किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें