फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संकट मोचन मंदिर में गूंजी कजरी, सावन के रंग में रंगा माहौल

विज्ञापन
राबट्सगंज संकट मोचन रामजानकी मंदिर में कजरी गाते कलाकार।संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित संकट मोचन हनुमान राम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार की शाम कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। वाराणसी और चंदौली से आए कलाकारों ने कजरी गीतों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। लोकगीतों की मधुर प्रस्तुति पर श्रोता देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर तालियां बजाते रहे। कजरी गायक रंगीले मिश्रा, नंदू विश्वकर्मा, कन्हैया पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, विक्की पांडेय, समिट सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कलाकारों ने सावन, झूला, मेघ और प्रेम की भावनाओं से जुड़ी पारंपरिक कजरी प्रस्तुत कर श्रोताओं को लोक संस्कृति से जोड़ा। सावन की रिमझिम फुहार, सखि झूला पड़े अमवा की डार... जैसे कजरी के पारंपरिक अंदाज में गीत प्रस्तुत किए। गीतों की मधुर धुन और ढोलक की थाप के बीच पूरा मंदिर परिसर सावन के रंग में रंगा नजर आया। श्रोताओं ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का जमकर आनंद लिया। मंदिर समिति के पुजारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि श्रावण माह में मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेष अनुष्ठान, सुंदरकांड पाठ, विशाल भंडारा और कजरी महोत्सव प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि कजरी महोत्सव के माध्यम से पूर्वांचल की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें