रॉबर्ट्सगंज सपा जिला कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पुष्प अर्पित करते जिलाध्य
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी आयोजित कर दोनों महापुरुषों के विचारों और योगदान पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने समाज के हर वर्ग के हितों के लिए संघर्ष किया। वहीं, महाराजा अग्रसेन ने सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, कृष्णा पंडित, कृष्ण प्रदीप, सुरेश यादव और त्रिपुरारी गोंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।