फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मिर्जापुर से दिल्ली का सफर होगा आसान, शकूरबस्ती तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रयागराज और मिर्जापुर क्षेत्र से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज-दादरी और नारायणपुर बाजार-दादरी स्पेशल ट्रेनों का विस्तार शकूरबस्ती तक करने का निर्णय लिया है। इससे सोनभद्र, मिर्जापुर के यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार गाड़ी संख्या 02417/02418 प्रयागराज-दादरी का विस्तार कर शकूरबस्ती तक किया गया है। प्रयागराज से ट्रेन 11 सितंबर से 14 अक्तूबर तक प्रतिदिन चलेगी। वापसी में शकूरबस्ती से प्रयागराज के लिए 12 सितंबर से 15 अक्तूबर तक प्रतिदिन संचालन होगा। इस दौरान दोनों दिशाओं में 34-34 फेरे होंगे। इसके बाद त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए सेवा को नारायणपुर बाजार तक भी जोड़ा जाएगा। गाड़ी संख्या 04163/04164 नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। नारायणपुर बाजार से ट्रेन मंगलवार, बुधवार और शनिवार को, जबकि शकूरबस्ती से सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। नारायणपुर बाजार से चलने वाली ट्रेन चुनार, मिर्जापुर, मेजा रोड और प्रयागराज होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन प्रयागराज से रात 9 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:05 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वहीं वापसी में शकूरबस्ती से रात 9:30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:25 बजे नारायणपुर बाजार पहुंचेगी। रेलवे के इस फैसले से सोनभद्र, मिर्जापुर, चुनार और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को खास लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें