फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

191 करोड़ के विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक को संबोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला पंचायत की सोमवार को हुई बैठक में छह समितियों जल प्रबंधन, निर्माण, नियोजन, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, प्रशासनिक सहित कुल समितियों के गठन के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों की तरफ से प्रस्तावित 1026 कार्यों के लिए 50.61 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। इसके अलावा 2020-21 में मनरेगा के तहत ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 140.78 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई गई। बैठक की शुरूआत में 22 फरवरी 2020 को आयोजित बैठक की कार्यवृत्ति का अनुमोदन किया गया। इसके बाद जिला पंचायत की छह समितियों जल प्रबंधन, निर्माण, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नियोजन व प्रशासनिक समिति के गठन के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। समितियों के गठन के बाद 2020-21 में मनरेगा के तहत 140.78 करोड़ रुपये से कार्य कराकर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई। जिसे सदस्यों ने चर्चा के बाद पारित किया। इसके बाद विभागों की तरफ से प्रस्तावित 1026 कार्यों को कराने के लिए 50.61 करोड़ रुपये खर्च कर प्रवासी श्रमिको को रोजगार उजपलब्ध कराए जाने संबंधी प्रस्ताव को भी हरी झंडी दिखाई गई। जिला नंचायत अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों को भी स्वीकृति दी गई। बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे ने कोविड -19 से लड़ने के लिए जिला पंचायत सदस्यों की तरफ से किए जा रहे प्रयास की सराहनी की। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी एसके त्रिपाठी ने किया। बैठक में 33 सदस्यीय जिला पंचायत के 24 सदस्य मौजूद रहे। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें