फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मकान से पांच लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
म्योरपुर के आश्रम मोड़ पर बंद पड़े मकान में चोरी के बाद टूटा टला
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थानाक्षेत्र के आश्रम मोड़ पर एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चुरा लिया। गृहस्वामी परिवार सहित पैतृक गांव गए हुए थे। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। गृहस्वामी प्रीतम सिंह ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह पहले नगवां ब्लॉक के चौखड़ा गांव गए थे। इस दौरान उनका आश्रम मोड़ स्थित मकान बंद था। शनिवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके मकान का मुख्य द्वार खुला हुआ है। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे थे। चोरी के बाद वे मकान का पिछला दरवाजा खोलकर निकले। चोर सोने-चांदी के आभूषणों के साथ अन्य कीमती सामान भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें