फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर का ताला तोड़ कर जेवरात और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर। सुकृत चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक आभूषण की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर और 40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सोमवार की रात चोरों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस के गश्त की पोल खोल कर रख दी है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस का दावा है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। सुकृत पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर सुकृत के रहने वाले दयाशंकर सेठ की सोने चांदी की दुकान है। सोमवार की रात में चोरों ने दुकान मेें लगे शटर का ताला तोड़कर चोरी कर लिया। मंगलवार को दयाशंकर को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दुकानदार के मुताबिक चोर तिजोरी में से सवा सौ ग्राम सोने-चांदी केे आभूषण और 4000 नगद ले गए। चौकी प्रभारी मनोज राय का कहना है कि दयाशंकर मंगलवार को दुकान में चोरी होने की सूचना दिए। उच्चाधिकारियों ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर दुकानदार से चोरी के संबंध में पूछताछ किए तो वह सही जवाब नहीं दे सकें। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। दुकानदार चोरी गए आभूषण और रुपये का सही ब्यौरा नहीं दे पा रहा है। कहा कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें