फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जेई संगठन के अध्यक्ष पर बैट से हमला, सिर में लगे चार टांके

विज्ञापन
घायल जेई सतीश सिंह। संवाद
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित जेई क्लब में रविवार दोपहर एक युवक ने जेई संगठन के अध्यक्ष सतीश सिंह (33) पर बैट से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परियोजना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनके सिर में चार टांके लगाए। घटना से नाराज परियोजना के अभियंताओं ने अस्पताल पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। अभियंताओं ने सीजीएम इंजीनियर अजय कटियार से मिलकर भी मामले की जानकारी दी। पुलिस को आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। अनपरा कॉलोनी निवासी सतीश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अनपरा तापीय परियोजना में अवर अभियंता (जेई) के पद पर कार्यरत हैं। रविवार को वह कर्मचारियों के साथ जेई क्लब में सफाई और पोताई का काम करा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को क्लब में एक महिला के साथ देखकर आपत्ति जताई। आरोप है कि इस पर युवक गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने वहां रखे बैट से पीछे से सतीश सिंह के सिर पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी युवक वहां से भागकर अस्पताल पहुंच गया। घायल सतीश सिंह को भी परियोजना अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परियोजना के अन्य अवर अभियंता भी अस्पताल पहुंच गए और नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सीजीएम इंजीनियर अजय कटियार से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया। सीजीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। अनपरा थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे ने बताया कि जापानी कॉलोनी निवासी संदीप तिवारी के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें