फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित होकर पलटी जेसीबी, झारखंड निवासी खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी घाटी में शुक्रवार की रात चढ़ाई चढ़ते समय अनियंत्रित होकर जेसीबी पलट गई। हादसे में झारखंड के गढ़वा निवासी खलासी रवि गोंड की मौत हो गई। वहीं घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को गुरमा चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

झारखंड के गढ़वा जनपद अंतर्गत धुरकी थाना क्षेत्र के कटवा निवासी मुकेश जेसीबी चलाकर परिवार की आजीविका चलाता था। इसी गांव का रवि गोंड उसके साथ खलासी के रूप में तैनात था। दोनों चालक-खलासी शुक्रवार की रात चोपन से जेसीबी लेकर रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे। देर रात मारकुंडी घाटी चढ़ते समय जेसीबी अनियंत्रित होकर खाई म़ें जा गिरी। हादसे में जेसीबी सवार खलासी रवि गोंड की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची गुरमा चौकी पुलिस ने खलासी के शव को कब्जे में लेकर पहले पंचनामा भरवाया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें