डाला। बारी में अवैध बालू लोड़ ट्रैक्टर के पकड़े जाने के बाद हरकत में आये वन विभाग ने सोन नदी को जाने वाले मार्ग को जेसीबी मशीन से काट दिया है, ताकि ट्रैक्टर-टीपर का आवागमन सोन नदी तक न हो सके। डाला वन रेंज के बारी सोन नदी क्षेत्र में अवैध बालू खनन परिवहन होता है। सोन नदी को जाने के लिए विधिवत कच्चा मार्ग वर्षों पहले बनाया गया था। जिस मार्ग का उपयोग सोन नदी में होने वाले अवैध बालू खनन व परिवहन के लिए ट्रैक्टरों व टीपरों को आने जाने में किया जाता रहा है। पहले भी वन विभाग ने सोन नदी से अवैध बालू लोड़ गाड़ियों को पकड़ा था और उसके बाद उस रास्ते को जेसीबी मशीन से कटवा दिया था। कुछ दिनो बाद ही वन विभाग द्धारा कटवाये गये उस रास्ते को अवैध खनन कर्ताओं ने पाट कर अवैध खनन का काम शुरू कर दिया। वन विभाग ने फिर रास्ते को कटवा दिया है।