फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में हुआ जलाभिषेक, गूंजा हर-हर महादेव

विज्ञापन
शिवद्वार स्थित उमा माहेश्वर महादेव की भव्य प्रतिमा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक जारी रहा। बाबा भोलेनाथ को जल और दूध चढ़ाकर भक्तों ने जयकारे लगाए। इस दौरान जगह-जगह रुद्राभिषेक सहित विविध अनुष्ठान भी हुए। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए भक्तों ने शिव चालीसा, शिव तांडव का भी सस्वर पाठ किया। हर-हर महादेव और बोल बम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

दूसरे सोमवार पर पूजन की तैयारियां एक दिन पहले से ही शुरू हो गई थी। कांवरियों का जत्था मंदिरों के पास डेरा डाल चुका था। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में ही भगवान शिव का जलाभिषेक कर उन्होंने आशीर्वाद लिया। फिर आगे के सफर पर रवाना हुए। गेरुआ वस्त्र धारी कांवरियों की टोली भगवान शिव के जयकारे लगाती रही। उधर, महिलाओं-पुरुषों की भी सुबह से ही शिवालयों में भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। स्नान-ध्यान के बाद लोग सीधे मंदिर पहुंचे। भांग, धतुरा, बेलपत्र, दूध, जल, फूल, फल आदि अर्पित करते हुए महादेव का आशीर्वाद लिया। नगर के वीरेश्वर मंदिर, अंबेडकरनगर स्थित बैजू बाबा मंदिर, सोमनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए रेला लगा रहा। नगर से सटे पंचमुखी महादेव के धाम पर भी मेले जैसा दृश्य रहा। पहाड़ी पर चढ़कर श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में लोग यहां रुद्राभिषेक भी करने में लगे रहे। बरैला महादेव, गौरीशंकर धाम सहित अन्य शिवालयों में भी पूरे दिन भगवान शिव की आराधना हुई।
शिवद्वार में 40 हजार भक्तों ने किया पूजन
दूसरे सोमवार पर शिवद्वार में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। उमा-महेश्वर की दिव्य प्रतिमा के जलाभिषेक और पूजन-अर्चन के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। जिले के अलावा मप्र के सीमावर्ती इलाकों से भी बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। दूसरे सोमवार को करीब 40 हजार भक्तों के दर्शन-पूजन का अनुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को ही कांवर में जल लेने घर से रवाना हुए कांवरियों का जत्था रविवार की शाम तक नगर व आसपास के स्कूल, कॉलेज, धर्मशाला व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बने विश्राम स्थलों तक पहुंच गया था। सोमवार को तड़के साढ़े तीन बजे मुख्य पुजारी सुरेश गिरि, सतीश गिरी, अजय गिरी, शिवराज गिरी ने भगवान शिवशंकर व माता भगवती की प्रतिमा के शृंगार व मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट खोले, दर्शनार्थियों की भीड़ टूट पड़ी। एसडीएम श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, सीओ संजीव कटियार, प्रभारी निरीक्षक गोपालजी, शिवद्वार चौकी प्रभारी आशीष पटेल सहित अन्य अफसर निरंतर चक्रमण करते हुए व्यवस्था में लगे रहे।

शिवद्वार स्थित उमा माहेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवरियों की लगी भीड़।- फोटो : SONBHADRA

इमरती कालोनी स्थित श्री सिद्ध विनायक महादेव मंदिर में पुजन अर्चन करते लोग।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें