फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: केंद्रीय राज्य मंत्री के समक्ष उठा कोयला चोरी का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोल एवं खनन विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी का रविवार को जिले में आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। वाराणसी से सिंगरौली जाते समय कार्यकर्ताओं ने चुर्क मोड़ के पास सर्किट हाउस में उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। क्षेत्रीय समस्याओं से भी अवगत कराया। फर्जी प्रपत्रों पर कोयले को मंडी में पहुंचाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री दो दिवसीय भ्रमण पर सिंगरौली जा रहे थे। वहां एनसीएल की खदानों का वह निरीक्षण करेंगे। मुख्यालय में अफसरों के साथ बैठक कर कोयला खनन, परिवहन व अन्य बिंदुओं पर चर्चा करेंगे। सिंगरौली जाते समय सर्किट हाउस में भाजयुमो के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी की नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें सोनभद्र की खनन व कोल से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। बताया गया कि कोल माफिया जिले में अवैध तरीके से कोयले का भंडारण कर रहे हैं। बाद में इसमें मिलावट कर अन्यत्र भेजा जा रहा है। कुछ ट्रांसपोर्टर की मिलीभगत से फर्जी प्रपत्रों उपयोग कर कोयला मंडी में भी भेजे जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने केस भी दर्ज किया, लेकिन आज तक जांच पूरी नहीं हुई। मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रमोद महिला महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुधीर मिश्रा, शैलेंद्र दुबे, किसान मोर्चा के जिला मंत्री सूर्यदेव पांडेय, रवि तिवारी, गोलू चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें