फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मुनीर बख्श आलम स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे ईश्वर विरागी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी साहित्य पत्रिका असुविधा व शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र की तरफ से 28 दिसंबर रविवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन के दौरान प्रख्यात शायर मुनीर बख्श आलम स्मृति सम्मान वरिष्ठ गीतकार ईश्वर विरागी को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व आयुक्त गीतकार ओम धीरज, वरिष्ठ पत्रकार बनारस हिमांशु उपाध्याय, शिक्षाविद सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. मार्कंडेय पाठक के अलावा डाॅ. जितेंद्र सिंह, संजय, डाॅ. लखन राम जंगली समेत जिले के अन्य प्रतिष्ठित साहित्यकार शिरकत करेंगे। इसकी जानकारी रामनाथ शिवेंद्र, कवि प्रदुम्न त्रिपाठी और खुर्शीद आलम ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार में 11 हजार रुपये देकर सारस्वत अभिनंदन किया जाता है। सम्मेलन में आने वाले कवियों को सृजन सम्मान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें