फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों के निर्माण में अनियमितता की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों में की गई अनियमितता की जांच की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खैराही में बनाया गया सामुदायिक शौचालय बाहर से तो चमचमाता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन अंदर स्थिति खराब है। दीवारों में दरार पड़ी है तो कहीं फर्श नहीं बना है। शौचालय का गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। एडीओ पंचायत राम शिरोमणि पाल के साथ मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विपिन तिवारी ने कहा कि शौचालय निर्माण में दोयम दर्जे की निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। भाजपा नेता ने डीपीआरओ से बात कर कार्रवाई करने की मांग की। इसी तरह दूसरी ग्राम पंचायतों में भी निर्मित शौचालयों में गड़बड़ी की शिकायतें आई हैं। ग्राम पंचायत भरकवाह में निर्मित सामुदायिक शौचालय का यही हाल है। घटिया निर्माण सामग्री से बनाये गये शौचालय का कोई उपयोग नहीं किया जा रहा है। बाहर से चमचमा रहा शौचालय अंदर से खंडहर बना हुआ है। पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें