फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्द्धवा पेयजल परियोजना से हो रही अनियमित आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। मुर्द्धवा ग्राम पंचायत में जल निगम की पेयजल परियोजना से अनियमित जलापूर्ति की शिकायत स्थानीय रहवासियों ने की है। जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में मुर्द्धवा निवासी गोविंद गुप्ता,बसंत विश्वकर्मा, गुन्नी पाल, राजू सोनकर, अनिल गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, रीता सोनकर आदि ने आरोप लगाया है कि जल निगम द्वारा संचालित पेयजल परियोजना से अनियमित जलापूर्ति हो रही है। जलापू र्ति का हाल यह है कि एक माह से कई घरों में आपूर्ति ही नहीं हुई है। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी पेयजल आपूर्ति अनियमित होने की शिकायत की जाती है तो ऑपरेटरों द्वारा एक ही जवाब दिया जाता है कि बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी पैदा हो गई है और उसे ठीक किया जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक माह पहले तक पेयजल आपूर्ति की स्थिति ठीक थी मगर एक माह से आपूर्ति प्रभावित है। जिससे लोगों को पीने के लिए पानी भी नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही आपूर्ति ठीक नहीं की गई तो वे प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें