शक्तिनगर ज्वालामुखी मंदिर परिसर में दूसरे पक्ष से जानकारी प्राप्त करते जांच अधिकारी।स्रोत स्वय
शक्तिनगर। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में चढ़ावा, अमानती धनराशि, सोना-चांदी एवं अन्य आभूषणों के रख-रखाव में कथित अनियमितताओं की जांच शुरू हो गई है। रविवार को जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। स्थलीय निरीक्षण के बाद दोनों पक्षों को साक्ष्यों व मौजूद अभिलेखों के साथ तलब किया गया है। मंदिर के पुजारी एवं तीर्थ पुरोहित हेमंत मिश्रा की ओर से मुख्यमंत्री से चढ़ावा चोरी की शिकायत की गई थी। सीएम कार्यालय के निर्देश पर डीएम ने जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. राजेश भारती को जांच अधिकारी नियुक्त किया। रविवार को मंदिर परिसर में पहुंचे जांच अधिकारी डॉ. भारती ने शिकायतकर्ता हेमंत मिश्रा से आरोपों के संदर्भ में तथ्यों एवं अभिलेखों की जानकारी ली।