बीएमएस से संबंद्ध बीकेकेएमएस की ओर से नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में नेत्र विभाग में मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए लेंस की उपलब्धता को लेकर प्रबंधन से शिकायत की गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के सीएमओ ने लेंस की उपलब्धता के लिए पत्र जारी किया है। बीकेकेएमएस ककरी इकाई के सचिव पवन कुमार ने कहा है कि नेत्र विभाग में लेंस की अनुपलब्धता से रोगियों की परेशानियों और संभावित अनियमितताओं को लेकर एनसीएल प्रबंधन को पत्र लिखा गया था। पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रबंधन ने आदेश जारी किया है। यह निर्णय सीधे तौर पर कर्मचारियों, उनके आश्रितों और आम नागरिकों के हित में है, जो लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे थे।