फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 50 लाख की शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस, एसओजी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पंजाब में निर्मित शराब को डीसीएम ट्रक में लादकर झारखंड ले जाया जा रहा था। पुलिस ने डीसीएम चालक को भी गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर दो अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी टीएन त्रिपाठी ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर एसओजी, सर्विलांस, आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को कार्रवाई के लिए लगाया गया था। टीम ने सूचनाओं का संजाल तैयार कर सोमवार की सुबह बभनी पुलिस की मदद से आसनडीह-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर हरियाणा नंबर की एक डीसीएम को पकड़ा। तलाशी में उसके अंदर से 593 पेटियों में 5337 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। टीम ने डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रोहित सिंह निवासी चमेच, थाना ठेउग, शिमला (हिमांचल प्रदेश ) के रूप में हुई। उसने बताया कि गाड़ी अमृतसर (पंजाब) से विक्रांत नामक व्यक्ति ने शराब लोड करवाकर संदीप के माध्यम से दिल्ली तक पहुंचाया। दिल्ली के केएमपी हाईवे पर उसे डीसीएम सौंपा था। गाड़ी को झारखंड ले जाना था। बॉर्डर पर कुछ लोग मिलते, जिन्हें गाड़ी सौंप देनी थी। चार-पांच घंटे में वह शराब खाली कर गाड़ी वापस कर हेते। इस कार्य को करने के लिए उसे एक चक्कर का 50 हजार रुपये मिलते हैं। एएसपी ने बताया कि रोहित समेत उसके साथी विक्रांत और संदीप पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार इनाम
एएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। टीम में प्रभारी एसओजी/सर्विलांस सेल राजेश सिंह, आबकारी निरीक्षक रविनंदन, थानाध्यक्ष बभनी सुरेश चंद्र द्विवेदी, एसआई मेराज खां, एसओजी से हेड कांस्टेबल अतुल सिंह, शशि प्रताप सिंह, अमर सिंह, सतीश पटेल, कांस्टेबल अजीत यादव, रितेश पटेल, सर्विलांस सेल से हेड कांस्टेबल सौरभ राय, प्रकाश सिंह, अमित सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें