फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गुलाबी होगी इंटर की काॅपी, हाईस्कूल की कॉपियों का रंग भूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की 22 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में करीब दो लाख 30 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जिले में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर में 47787 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। इससे की इन उत्तर पुस्तिकाओं को बदलवा पाना संभव नहीं होगा। पहली बार ''अ'' उत्तर पुस्तिका के भीतरी पेजों पर नंबरिंग की गई है। परीक्षार्थी चाहकर भी अंदर के पन्नों को नहीं बदल सकेगा। वहीं ''अ'' और ''ब'' उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पृष्ठ पर क्रमांक पड़ा हुआ होगा। साथ ही उत्तर पुस्तिकाएं धागे से सिली गई हैं। ताकि स्टेपलर की पिन निकालकर पन्ने जोड़े या बदले न जा सकें। इतना ही नहीं हाईस्कूल की ''अ'' उत्तर पुस्तिका डार्क ब्राउन रंग एवं ''ब'' कॉपी डार्क वायलट रंग की भेजी गई है। इसके अलावा इंटरमीडिएट की ''अ'' उत्तर पुस्तिका डार्क पिंक रंग और ''ब'' उत्तर पुस्तिका डार्क लाल रंग की भेजी गई है। उत्तर पुस्तिका और कला पत्र आदि के कवर पृष्ठ और अंतिम पेज पर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश का लोगो सिक्योरिटी कोड के तहत छपवाया गया है। साथ ही ''अ'' उत्तर पुस्तिका के अंदर के पृष्ठ पर भी लोगो लगाया गया है। जिले में हाईस्कूल परीक्षा के लिए 1.40 लाख उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची हैं। वहीं इंटर की 90 हजार उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची हैं। जो कुल आवश्यकता के सापेक्ष करीब 90 फिसदी हैं। जिन्हें अब केंद्रों तक पहुंचाना है। हालांकि विभाग को अभी शेष 10 फिसदी अ उत्तर पुस्तिकाएं, संपूर्ण ब उत्तर पुस्तिकाएं और कला की उत्तर पुस्तिका की आपूर्ति नहीं हो सकी है।
उत्तर पुस्तिका संग्रह के लिए तीन केंद्र
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को स्कूलों तक सुरक्षित लाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले में उत्तर पुस्तिका संग्रह के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजा शारदा महेश इंटर काॅलेज को मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है। राजकीय इंटर काॅलेज पीपरी और राजकीय इंटर काॅलेज दुद्धी को उप उत्तर पुस्तिका संग्रह केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 90 फिसदी ''अ'' पुस्तिकाएं आ गई है। अभी ''ब'' उत्तर पुस्तिकाएं नहीं आई हैं। परीक्षा को लेकर सभी जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। - राजेंद्र यादव, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें