फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिकर्ताओं की हड़ताल से ठप रहा बीमा निगम का कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। मुर्धवा स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा में मंगलवार को अभिकर्ताओं की हड़ताल से दिन भर कामकाज ठप रहा। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया 1964 (लियाफी) के बैनर तले आयोजित विरोध प्रदर्शन में अभिकर्ताओं ने ग्राहकों के हितों व अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और निगम के प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन शाखा प्रबंधक को सौंपा। लियाफी के स्थानीय शाखा के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में सुबह से शाम तक अभिकर्ता मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठे रहे। लियाफी अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा कि अभिकर्ताओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। उन्हें ग्रेच्युटी, नान एनहेंसमेन्ट, टर्म इंश्योरेंस, ग्रुप इंश्योरेंस अभी भी कम और उच्च आयु वर्ग के कवरेज से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा गैर क्लब सदस्य एजेंटों के लिए कोई मेडिक्लेम सुविधा नहीं दी जा रही है। पालिसी धारकों से जीएसटी वसूल किया जाता है और उनसे ऋण का ब्याज भी अधिक लिया जा रहा है, जिससे उनका शोषण हो रहा है। सरकारी अधिकारी भी पालिसी धारकों का ध्यान नहीं रखते हैं। यहां मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी संगठन द्वारा की जा रही मांगों के समर्थन में अपनी बात रखी। इस दौरान पूरे दिन अभिकर्ताओं ने शाखा की किसी भी गतिविधि में भाग नहीं लिया और विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिकर्ताओं ने अपनी मांगों के संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन शाखा प्रबंधक संदीप चंद्रम को सौंपा। इस मौके पर सुरेश गुप्ता, प्रदीप मल्ला, अजय झा, मस्तराम मिश्रा, राजेंद्र साहनी, अरविंद सिंह,अमिताभ मिश्रा, हकीक अहमद, इंद्रजीत अग्रहरी, अक्षय कुमार समेत काफी संख्या में अभिकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें