फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गांधी प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे अनुदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नौ सूत्री मांगों को लेकर अनुदेशकों ने रविवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थापित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। दो घंटे तक धरने के बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह और जिलाध्यक्ष सोनभद्र रवींद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में धरनारत अनुदेशकों ने विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए उसे दूर करने की मांग की। इसमें दस साल की सेवा देने वाले अनुदेशकों को नियमित करने, अनुदेशकों के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेकर कोर्ट के फैसले को लागू करने, अमिहा अनुदेशकों का प्राथमिकता के आधार पर अन्य जिलों में तबादला करने, सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की गारंटी, आयुष्मान योजना का लाभ देने, महिला अनुदेशकों को बाल्य देखभाल अवकाश देने की मांगें प्रमुख रहीं। कहा कि शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। धरने में शैलेद्र, जलालुद्दीन, किरन कुमारी, शिमला, स्नेहलता, चंदा चौहान, रामजी यादव, अरविंद यादव, हरिओम, सोनल राय, अजय ठाकुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें