फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनुदेशक शिक्षकों ने धरना देकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग की

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट गांधी प्रतिमा के सामने विरोध करते परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति के पदा​धिकारी। स्रोत
विज्ञापन
सोनभद्र। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों ने रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग की। अनुदेशक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार राय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने चार फरवरी 2026 को अनुदेशक शिक्षकों के वेतन और अन्य सुविधाओं को लेकर आदेश दिया था। आरोप लगाया कि रिव्यू पिटिशन खारिज होने के बावजूद सरकार ने अब तक आदेश के अनुपालन में शासनादेश जारी नहीं किया है। मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। धरने में चंद्रमणि यादव, शिवांकर त्रिपाठी, राजकुमार, गायत्री सिंह, महेश गिरि, जयप्रकाश यादव समेत अन्य अनुदेशक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें