फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेणुकूट बस स्टैंड पर मारपीट में घायल अनुदेशक की मौत

विज्ञापन
रेणुकूट के मृतक- संदीप कुमार पाल (फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
रेणुकूट। स्थानीय बस स्टैंड पर रविवार रात हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल अनुदेशक संदीप कुमार पाल (36) की मंगलवार को वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद आरोपी समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिपरी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चौबे ने बताया कि वाराणसी के बच्छांव (रोहनिया) निवासी प्रदीप कुमार पाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके बड़े भाई संदीप कुमार पाल (36) कंपोजिट विद्यालय पनारी में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी हिंडाल्को अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। दोनों हिंडालको कॉलोनी में रहते थे। तहरीर के अनुसार रविवार रात संदीप कुमार पाल पान खाने के लिए रेणुकूट बस स्टैंड गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के पांडेयपुर चकिया निवासी हाल पता शिवा पार्क रेणुकूट निवासी अजय पांडेय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अजय पांडेय ने अपने साथियों के साथ मिलकर संदीप पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में संदीप के सिर और दाहिनी आंख के पास गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी अजय पांडेय एवं कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें