फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर मुकदमा करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी तहसील के एसडीएम रमेश कुमार, सीओ रामआशीष यादव ने शनिवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर का मुआयना किया। उन्होंने परिसर स्थित जर्जर हो चुके मालखाना को देखकर उसके स्थिति पर चिंता जाहिर किया। मालखाना के दीवारों के पास चारों तरफ से झाड़ियां उग गई हैं। एसडीएम ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को सफाई कराने और दीवारों में पड़ी दरारों को दुरूस्त कराने का निर्देश दिया। परिसर में जहां तहां अस्थाई तौर पर फैले लकड़ी, तंबू, गिट्टी, ईंट आदि को देखकर नाराजगी जताई और उन्हें दो घंटे के भीतर परिसर में बिखरे सामानों को हटवाने के निर्देश संबंधितों को दिए। ऐसा न करने पर नगर पंचायत प्रशासन को सारे सामानों को जब्त कर वहां से हटवाने के साथ मुकदमा पंजीकृत कराने के निर्देश दिए। सरकार की खाली जमीन की ओर अपने घरों का दरवाजा खोलने पर उन्होंने लेखपाल अनिल मौर्या को ऐसे लोगों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। जल्द से जल्द अभियान चलाकर कर सारे अतिक्रमण ध्वस्त कराने के निर्देश तहसीलदार सुरेश चंद्र को दिये। दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष जितेंद श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध अतिक्रमणकारियों को नजर सरकार की खाली पड़ी भूमि पर है जो किसी न किसी रूप में अपना कब्जा बढ़ाये जा रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि सरकारी जमीन की नापी कराकर पूरे परिसर की चारों ओर ऊंची चाहरदीवारी बनाई जाएगी, तभी इस समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने लेखपाल को परिसर के पश्चिम व दक्षिण साइड की पूरी नापी कर रिपोर्ट मांगा है। इस दौरान अधिवक्ता प्रेमचंद यादव, कुलभूषण पांडेय, संतोष कुमार, आनंद कुमार, दिलीप पांडेय, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें