दुद्धी। उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने शनिवार को टेढ़ा गांव में चौपाल लगाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अविवादित वरासत को निस्तारित करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने एक परिवार के पांच वर्ष पुराने रास्ते के विवाद का निपटारा किया। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल रही है या नहीं। उन्होंने गांव की मुनादी कर बरासत किये जाने के निर्देश दिए जिससे मृतक हो चुके लोगों के वारिसों का नाम उनकी संपत्ति पर राजस्व रिकार्ड में चढ़ सके। बताया कि सरकार के निर्देश पर राजस्व विभाग अभियान चलाकर कर गांवों में संपतियों का वरासत निष्पक्षतापूर्वक करा रही है, जिससे संपत्तियों के अविवादित वरासत हो सके। इस दौरान भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि, हल्का लेखपाल विमलेश कुमार, सर्वे लेखपाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुख्तार अंसारी मौजूद रहें।