चोपन ब्लॉक के गोठानी गांव के समीप बंधी का निरीक्षण करते डीएम एस राजलिंगम।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बुधवार को चोपन विकास खण्ड के गोठानी गांव के गायघाट बस्ती में एक गांव-एक बाग के तहत अमरूद का पौध रोपित किया। डीएम ने नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा फलदार पौधे लगाने की अपील किया, ताकि फल का उपज गांव के लोगों को मिल सके। डीएम ने गायघाट बस्ती के सीताकुण्ड मजरे के पास स्थापित जल संचयन बंधी का निरीक्षण किया। कहा कि जिन इलाकों में नेटवर्क की समस्या है वहां मोबाइल टावर लगवा कर समस्या दूर किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से उनके रहन-सहन के बारे में जानकारी की।कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी व सेनिटाइजेशन की अपील की। बेटियोें को जन्म देने वाले चार महिलाओं को दस-दस वृक्ष रोपित करने व पांच-पांच रूपये प्रोत्साहन की राशि ग्राम प्रधान की तरफ से उपलब्ध कराया गया। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय घायघाट में स्कूल कायाकल्प का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन परिसर, बिजली, शुद्ध पेयजल, पौध रोपण, फूलवारी, शौचालय, किचन आदि को देख संतोष व्यक्त किया। डीसी मनरेगा टी.बी सिंह, बीडीओ चोपन श्रवण कुमार राय, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई संजय शर्मा, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे। उधर डीएम ने जुगैल गांव के थरी बस्ती के पास पुसदेव नाला पर जल संरक्षण के निमित्त बनाई गई बन्धी का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के बारे में अवगत कराया। डीएम ने मौके पर मौजूद सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, भूमि संरक्षण के इंजीनियर व वन विभाग के रेंजर से कैफियत तलब की और तीन दिनों के अंदर थरी बस्ती के पुसदेव नाला पर जल संचयन इकाई/बन्धी बनाये जाने सम्बन्धी स्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जुगैल क्षेत्र के साथ ही जिले के अन्य डार्क एरिया में जहॉ मोबाइल नेटवर्क नहीं है, उन क्षेत्रों में टावर स्थापित करके जल्द से जल्द नेटवर्क की समस्या दूर की जाएगी। डीएम ने जिरही माई मंदिर के निकट राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुगैल परिसर के सामने एक गांव-एक बाग के तहत फलदार आम के पौध रोपित किया। सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई संजय शर्मा, ग्राम प्रधान जुगैल प्रभुनाथ आदि मौजूद रहे।