आजीविका मिशन से जुड़ी दुकानों का किया निरीक्षण
दुद्धी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग के तहत दुद्धी ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिला उद्यमी ऋण लेकर रोजगार कर रही हैं। स्टार्ट अप ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम उसे सफल बनाने में किस हद तक मददगार साबित हो रहा है, इसकी हकीकत जानने के उद्देश्य से स्टार्टअप ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम के मास्टर सीआरपीईपी शशिकांत और बीआरसी कार्यालय के पदाधिकारी रामपति ने ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानों की समीक्षा की। उन्होंने रन्नू, तुर्रीडीह, महुअरिया दुकानों का निरीक्षण किया। परियोजना प्रबंधक प्रत्युष त्रिपाठी ने बताया कि दुद्धी ब्लॉक के बीआरसी कार्यालय से टीम बनाई गई है। समूह से जुड़ी महिलाओं को स्टार्टअप ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम के परियोजना से दिसंबर 2020 तक 767 उद्यम स्थापित किया गया है। इन सभी दुकानों का निरीक्षण करने के लिए उद्यमियों के पास टीम भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान रामपति, पुस्पा देवी, संगीता, शशिकांत, संतोष कुमार, अजय कुमार, अंजनी कुमारी, काजल सिंह मौजूद रहीं।