फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बांध के स्पिलवे का निर्माण 70 फीसदी हुआ पूर्ण

विज्ञापन
कनहर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करते मुख्य अभियंता लेवल वन प्रयागराज - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता लेवल वन प्रयागराज जीवन राम यादव ने बुधवार सुबह बघाडू, रन्नू व अमवार में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बघाडू से बीड़र ग्राम तक 25.60 किमी के निर्माणधीन बायीं कैनाल को अगली बरसात के बाद शुरू करने के लिए अभियंताओं को निर्देश दिया। मुख्य अभियंता लेवल वन ने कहा कि मुख्य बांध स्पिलवे का निर्माण 70 फीसदी पूर्ण हो गया है। आगामी बरसात के पानी को रोक कर बायीं नहर से छोड़ने का कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान बायीं राकफील डैम का भी निर्माण होगा। 127.16 हेक्टेयर वन भूमि का स्टेज वन क्लियरेंस पूर्ण होते ही परियोजना निर्माण में और तेजी आएगी। कनहर परियोजना का निर्माण रुकेगा नही कुछ मामले पेंडिंग है। परियोजना रिवाइज हो रही है। निर्माण के लिए धन की कमी नही होगी। इस मौके पर मुख्य अभियंता हर प्रसाद, अधीक्षण अभियंता सीमांत कुमार व दीपक कुमार अधिशासी अभियंता विनय कुमार, राम गोपाल चौधरी, सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, त्रिलोकी नाथ, आशुतोष मिश्रा, डीके कौशिक, संतोष कुमार सहित कार्यदाई संस्था के एबीपीए राजन, डीजीएम वर्मा आदि अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें