शक्तिनगर क्षेत्र के मृतक मासूम- गणेश (फाइल फोटो)।स्रोत परिजन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। अंगुली में लगी चोट के इलाज के दौरान 11 माह के मासूम की मौत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष शक्तिनगर क्षेत्र का निवासी हैं। शक्तिनगर में चाट की दुकान चलाने वाले मुन्ना केशरी के पौत्र 11 माह के गणेश को खेलते समय एक अंगुली में मंगलवार को चोट लग गई। परिजन मासूम को लेकर एनटीपीसी के संजीवनी अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार किया गया और मासूम को बैढ़न (मप्र) भिजवा दिया गया। परिजनों का आरोप है कि लापरवाही पूर्वक इलाज के दौरान 11 माह के गणेश की बुधवार देर रात मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक कोई इंजेक्शन लगाया गया, जिसके कुछ घंटों बाद मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारी गायब हो गए। जानकारी पर बैढ़न कोतवाली पुलिस अस्पताल परिसर में पहुंची। घंटों तक पुलिस ने परिजनों को समझाया लेकिन बात नहीं बनी।