राबर्ट्सगंज नागरिकता कानून संशोधन की जानकारी देते अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रावत।
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के अल्पसंख्यक बस्तियों में जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रावत ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे मेें लोगों को जागरूक किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम ने जनहित में सीएए लागू किया। सीएए कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है किसी की नागरिकता समाप्त करने के लिए है। कुछ लोगों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के बारे में भ्रामक प्रचार कर माहौल को अशांति करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे लोगों को बचने की जरूरत है। सरवर खान, मुख्तार खान, इसहाक खान, परवेज खान, बादल खान, छोटू खान, तरन्नुम बेगम, सोफिया बेगम, रुखसाना, मैंमून निशा, रुखसाना बानो, जमीदा खातून ,जम्मूदिन बेगम, शकीकुन निशा ,नाजिया बेगम, जमीला खातून, कमर जहां परवीन बानो निजामुद्दीन अफरोज खान इंदु खान आदि मौजूद रहे।