फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने दर्जनो अतिक्रमण को किया जमीदोंज

विज्ञापन
अनपरा में अतिक्रमणकारियो को समझाते रेंजर व कोतवाल - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा। रेनुकूट वन प्रभाग के डीएफओ एमपी सिंह के नेतृत्व में सोमवार को अनपरा मोड़ परासी सिनेमा रोड के समीप हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन से कई झुग्गी झोपड़ियों के अलावा गुमटियां ध्वस्त कर दी गईं। अभियान के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची रही। कार्रवाई के दौरान वन विभाग के अधिकारियों को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। अनपरा मोड़ परासी सिनेमा रोड के समीप करीब 17 बिघा जमीन है। इस जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। इस बीच अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार को वन विभाग व पुलिस की टीम ने दो जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची तो लोग आनन-फानन में अपने सामानों को सुरक्षित करने में जुट गये। इस बीच कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों के समक्ष विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों के विरोध की अनदेखी करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस व वथन विभाग के लोगों ने जेसीबी मशीन से कई लोगों के टिन शेड व गुमटियां ध्वस्त कर दी। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में दर्जनों झुग्गी-झोपड़ियां व गुमटियां गिरा दी गई हैं। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों और वन विभाग व पुलिस की टीम से तीखी बहस भी हुई है। लोगों ने आरोप लगाया कि वन विराग की टीम सिर्फ गरीबों को उजाड़ रही है जबकि पक्के मकान भी बना लिए गए हैं, जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अनपरा वन रेंज के रेंजर नवीन राय ने बताया कि यह कार्रवाई अतिक्रमण की शिकायत पर की गयी है। जहां पक्के भवन बनाए गए हैं, उससे संबंधित अभिलेखों की जांच की जा रही है। अगर पक्के भवन भी अतिक्रमण करके बनाए गए होंगे तो उन्हें भी ध्वस्त किया जाएगा। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह, रेणुसागर चौकी प्रभारी मो अरशद, दीवान सतीश सिंह, मनीष सिंह, वन विभाग के संजय कुमार दूबे,प् रेम शंकर पाण्डेय काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें