फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन

विज्ञापन
बनवासी सेवा आश्रम में खादी ग्रामोद्योग भवन के जीर्णोद्धार का उद्घाटन करते हाईटेक कार्बन के कंट् - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
वनवासी सेवा आश्रम के खादी ग्रामोद्योग के तेल और मसाला उत्पादन भवन के छत के जीर्णोद्धार का कार्य हाईटेक कार्बन द्वारा किया जाएगा। इसके जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन कंट्री और एशिया हेड संजीव कुमार सूद ने बुधवार को किया। इस दौरान उन्होंने खादी ग्रामोद्योग से स्वावलंबन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वनवासी सेवा आश्रम ग्रामीण अंचलों में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक उत्थान के लिए सफल प्रयास कर रहा है। आश्रम मुखिया शुभा प्रेम ने आश्रम के अब तक के हुए कार्यों व वर्तमान की गतिविधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर आश्रम के बच्चों ने करमा नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान संजीव कुमार सूद ने शिक्षा कार्यक्रम व बच्चों के विकास के लिए एक लाख एक रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर कंपनी प्रमुख आरके रघुवंशी, मनीष श्रीवास्तव, जय कोकाटे, निवेदिता मुखर्जी, विमल भाई, प्रदीप भाई, देवनाथ भाई, लालबहादुर भाई, इंदुबाला बहन, केवला भाई, नेहा सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें