फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कबड्डी लीग में चेतना, नेमना, जिगनहवां की टीमें जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नेमना गांव स्थित मैदान पर चेतना स्पोर्ट्स क्लब के बैनर तले आयोजित उड़ान प्रीमियर कबड्डी लीग का शानदार आगाज बृहस्पतिवार को हुआ। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में आठ टीमों ने दमखम दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रारंभिक मैच में चेतना टीम ने उम्दा खेल दिखाते हुए चरगोड़ा को 32-21 से मात दी। दूसरे मैच में नेमना और नवानगर के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें नेमना ने 21-18 से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला आरआरयू जिगनहवां और शक्तिनगर के बीच हुआ, जिसमें आरआरयू ने महज एक अंक के अंतर से 21-20 से रोमांचक जीत हासिल की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोंड, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव, ईश्वरी प्रसाद, ताराचंद गुर्जर, रामबरन, जयनारायण सिंह, राम नरेश भारती, मनोज वैश्य, रामप्रवेश भारती तथा युवा जनकल्याण सेवा संस्थान के संस्थापक राजेश कुमार वैश्य, विष्णु दयाल वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें