फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल मैच में दिघुल ने मेजबान महुली को 34 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली कस्बे में चल रहे राजा बरियार शाह कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शुक्रवार को दिघुल की टीम ने मेजबान महुली को 34 रनों से हराकर खिताबी मुकाबला जीत लिया। टास जीतकर दिघुल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बारह ओवरों में दस विकेट खोकर 144 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 11ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। इस तरह दिघुल ने आरबीएस महुली की टीम को 34 रनों से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लाक प्रमुख संजय यादव ने विजेता कप प्रदान करते हुए कहा कि खेल में जीत और हार मायने नहीं रखता बल्कि अंतिम क्षणों तक संघर्ष जारी रखना महत्वपूर्ण होता है। मैन आफ दी मैच और मैन आफ दी सीरीज का पुरस्कार दिघुल के खिलाड़ी विंध्याचल को मिला। यहां डॉ. लवकुश प्रजापति, जुबेर आलम, अवध नारायण यादव, शमीम अंसारी, अशोक कुमार कन्नौजिया, भूल्लू राम कन्नौजिया, दिलीप कुमार, गौस मोहम्मद खां, कलामुद्दीन सिद्दीकी, चंद्र प्रकाश प्रजापति, बुंदेल चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें