आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 17 जुलाई से 30 सितंबर तक सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर 18 आयु वर्ग से अधिक के लोगों को कोविड वैक्सीन की एहतियाती डोज लगाई जा रही है। हर रविवार इसके लिए महाअभियान भी चलाया जा रहा है। इस क्रम में जिले में अब तक लगभग 1.83 लाख से अधिक लोगों को एहतियाती डोज लगाई जा चुकी है।
सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए समय से एहतियाती डोज लगवा लें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरजी यादव ने बताया कि जिले में 11,62,620 लोगों को एहतियाती डोज लगाई जानी है। इसमें अब तक 1.38 लाख को ही टीका लगा है। जनपद में अब तक 18 वर्ष से ऊपर 91.99 प्रतिशत लोगों को कोविड की दोनों डोज लग चुकी हैं।