फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कहीं गंदगी तो कहीं पेयजल जांच रिपोर्ट नहीं मिली, फर्श पर रखा था कच्चा माल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दीपावली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को जिले की तीन मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। रॉबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक स्थित पंजाब स्वीट्स, बढ़ौली चौराहा स्थित मिश्रा स्वीट्स और सुकृत स्थित अशोक कुमार स्वीट्स में जांच के दौरान साफ-सफाई, पेयजल की गुणवत्ता, खाद्य सामग्री के रखरखाव और कर्मचारियों की स्वच्छता से जुड़ी कई कमियां मिलीं। विभाग ने तीनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय योगेश कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में टीम ने प्रतिष्ठानों की जांच की। पंजाब स्वीट्स में दीवारों पर टाइल्स नहीं लगी थीं। पेयजल की जांच के लिए एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी। कढ़ाई और कलछी लोहे की बनी थीं। कच्चा माल रखने के लिए पैलेट और कचरे के डिब्बों की व्यवस्था भी नहीं मिली। बढ़ौली चौराहा स्थित मिश्रा स्वीट्स में निर्माण परिसर की खिड़कियों पर कीटरोधी जाली नहीं लगी थी। फर्श और दीवारें कुछ स्थानों पर गंदी मिलीं। पानी की निकासी के लिए समुचित ड्रेनेज व्यवस्था नहीं थी और पेयजल जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं मिली। कुछ कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण से संबंधित अभिलेख भी नहीं पाए गए। वहीं, सुकृत स्थित अशोक कुमार स्वीट्स में रसोई की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली। कुछ बर्तन जंग लगे हुए थे और कढ़ाई, कलछी व पौना लोहे के बने थे। कच्चा माल पैलेट या रैक पर रखने के बजाय सीधे फर्श पर रखा मिला। कुछ कर्मचारी एप्रन और हेयरनेट (टोपी) पहने बिना काम करते पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीनों प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। प्रतिष्ठानों में मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित संचालकों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें