फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गाजे-बाजे के साथ गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। दीपोत्सव के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं का सोमवार को विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली। डीजे की धुन पर थिरकते हुए भक्तों ने अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया। नम आंखों से प्रतिमाओं को विदाई दी गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर शाम तक विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। रॉबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल में आकर्षक पूजा पंडाल सजाकर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। यहां तीन दिनों तक श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन किया। इसी तरह रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेठिगांव में अमृत सरोवर के तट सहित दो स्थानों पर युवाओं ने पूजा पंडाल सजाए थे। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सोमवार को आचार्य रवि चौबे के नेतृत्व में पूजन-अर्चन के बाद गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद धंधरौल बांध में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बिच्छी, ममुआं समेत अन्य क्षेत्रों में भी गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश-लक्ष्मी पूजा समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शोभायात्रा में हिस्सा लिया। आचार्य संतोष धर द्विवेदी ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालु भगवान गणेश और माता लक्ष्मी से परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।

रॉबर्ट्सगंज में गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें